फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री बनते ही बाबा गरीबनाथ की शरण पहुंचे केदार गुप्ता, बोले- धाम को कॉरिडोर के रूप में करेंगे विकसित

Sat, 09 May 2026 03:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: पर्यटन मंत्री बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे केदार प्रसाद गुप्ता ने बाबा गरीबनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि गरीबनाथ धाम को कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा और बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
मंत्री पहुंचे बाबा गरीब नाथ धाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रमों के बाद मंत्री सीधे बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


करीब पौने 12 बजे मंदिर पहुंचे मंत्री ने लगभग आधे घंटे तक मंदिर परिसर में पूजा, अनुष्ठान और दर्शन किया। इस दौरान बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक, पुजारी संतोष पाठक सहित कई श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी मौजूद रहे।

‘बाबा गरीबनाथ धाम को कॉरिडोर के रूप में विकसित करेंगे’
मीडिया से बातचीत में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनी है और उन्हें पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा और बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बाबा गरीबनाथ और बाबा बैद्यनाथ की कृपा से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि बाबा गरीबनाथ धाम को कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: शादी की पहली सालगिरह पर उजड़ गया सुहाग, दहेज की मांग ने ले ली नवविवाहिता की जान

पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को नई पहचान दिलाएंगे
केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आशीर्वाद से उन्हें यह विभाग मिला है और वह इसे बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें दुनिया के सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नई कैबिनेट गठन के बाद विभागों के बंटवारे में केदार प्रसाद गुप्ता को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें