मुजफ्फरपुर जिले के रामदयालु नगर रोड स्थित आरबीटीएस होमियोपैथिक कॉलेज परिसर में गुरुवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि विवाद कॉलेज के कुछ छात्रों और बाहरी युवकों के बीच शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सेकंड सेमेस्टर के छात्र आशुतोष ने बताया कि कुछ बाहरी युवक अक्सर कॉलेज में घुसकर छात्रों को परेशान करते रहते हैं। उसने बताया कि घटना की शुरुआत तब हुई जब एक छात्र क्लास में बैग रखकर बाहर गया था और इसी बीच उसकी उपस्थिति (अटेंडेंस) रजिस्टर से काट दी गई। इस पर उसने शोर मचाया कि उसकी अटेंडेंस किसने काटी। विवाद के दौरान उसकी एक छात्रा से कहासुनी हो गई, जो आगे चलकर दो गुटों के बीच भिड़ंत में बदल गई।
वहीं छात्र सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि कॉलेज में "लोकल" होने का धौंस जमाया जा रहा है। विवाद बढ़ने पर एक छात्र ने बाहरी युवकों को कैंपस में बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। स्थिति बिगड़ते ही कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची
मेडिकल कॉलेज बवाल
मेडिकल कॉलेज बवाल
मेडिकल कॉलेज बवाल