फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट का खेल: साइबर कैफे से यूआईडीएआई मशीन व फिंगर-आइ स्कैनर बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 11:46 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर नगर थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने और गलत दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशी नागरिक का पासपोर्ट तैयार कराने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मोतीझील के साइबर कैफे से लैपटॉप, यूआईडीएआई मशीन, फिंगर और आई स्कैनर, क्लोन थंब इंप्रेशन तथा आठ मूल आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
फर्जी आधार कार्ड गिरोह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में नगर थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने और गलत दस्तावेजों के आधार पर विदेशी नागरिक का पासपोर्ट तैयार कराने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मोतीझील स्थित कन्हाई कम्यूनिकेशन और आरडीएस कॉलेज के पास ओम कम्यूनिकेशन में छापेमारी कर लैपटॉप के साथ यूआईडीएआई मशीन, फिंगर स्कैनर, आई स्कैनर, क्लोन थंब इंप्रेशन और आठ मूल आधार कार्ड बरामद किए हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर साइबर कैफे में छापेमारी
दरअसल, जिला पुलिस को 30 सितंबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीझील उमा मार्केट स्थित कन्हाई कम्यूनिकेशन में दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस की टीम ने दुकान पर छापेमारी की। मौके से एक आरोपित साहिल कुमार को पकड़ा गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और दुकान से डेल कंपनी का लैपटॉप बरामद किया गया। जांच के दौरान लैपटॉप में आधार बनाने वाला सॉफ्टवेयर भी मिला।
पुलिस की पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह वर्ष 2019 से कन्हाई कुमार के कहने पर दुकान में आधार बनाने और पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का काम करता था।

बांग्लादेशी नागरिक के नाम पर पासपोर्ट बनाने का मामला

विज्ञापन

जांच के दौरान साहिल के मोबाइल में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना से आया एक ई-मेल भी मिला। इसमें पासपोर्ट संख्या U2185640 को गलत सूचना के आधार पर रद्द किए जाने की जानकारी थी। जांच में सामने आया कि उक्त पासपोर्ट बांग्लादेशी नागरिक के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए जाने की बात सामने आई है।
साहिल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र स्थित शिव कुमार पंडित के घर पर छापेमारी की और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया।

बैंक में आधार ऑपरेटर के रूप में करता था काम
पुलिस की पूछताछ में शिव कुमार पंडित ने बताया कि वह बैंक में आधार ऑपरेटर के रूप में काम करता था। इस दौरान उसके द्वारा यूआईडीएआई सिस्टम साइबर कैफे संचालकों को उपलब्ध कराया जाता था। पुलिस ने मामले में साहिल कुमार और शिव कुमार पंडित को गिरफ्तार किया है। मामले में साहिल कुमार, थाना केसरिया, पूर्वी चंपारण, वर्तमान पता वार्ड-26, ठाकुर नर्सिंग होम के पास, कलमबाग चौक, थाना काजी मोहम्मदपुर, मुजफ्फरपुर के अलावा शिव कुमार पंडित, थाना दरियापुर, छपरा, सुजीत कुमार, अंजानपीर, हथसारगंज, थाना नगर, हाजीपुर, कन्हाई कुमार मिश्रा, पकड़ी स्माइल, थाना सदर, मुजफ्फरपुर तथा अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है।

ये भी पढ़ें- बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश की कार्रवाई; शरीर पर मिले चोट के निशान

बांग्लादेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने की जांच

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में साइबर कैफे की आड़ में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। एक आरोपित को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उसके द्वारा एक बांग्लादेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने का काम किया गया था।
उन्होंने बताया कि आगे की अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपित को भी पकड़ा गया है। मामले में कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें