फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में, बाबा गरीब नाथ मंदिर को दिया जा रहा महल का रूप

Thu, 12 Feb 2026 06:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में भव्य तैयारी चल रही है। मंदिर को महल का रूप दिया जा रहा है। 36 घंटे पट खुले रहेंगे और डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए 700 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर स्थित बिहार के देवघर कहे जाने वाले सुप्रसिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 फरवरी को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व के लिए मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है। रंग-रोगन और आकर्षक सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि इस बार पूरे मंदिर को महल का स्वरूप दिया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। सजावट के लिए पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से आए तीन दर्जन से अधिक कारीगर दिन-रात काम में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद बवाल, छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। पौराणिक परंपरा के अनुसार देर शाम विवाह की रस्म अदा की जाएगी। इससे पहले हल्दी समेत अन्य वैदिक रस्में पूरी की जा रही हैं। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पंडित विनय पाठक ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर का पट 36 घंटे तक लगातार खुला रहेगा। यह व्यवस्था 15 फरवरी की सुबह 4 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी की शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान श्रद्धालु निर्बाध रूप से दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 700 से अधिक स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। ये स्वयंसेवक सुबह चार बजे से मंदिर परिसर और बाहरी क्षेत्र में सेवा कार्य में लगे रहेंगे। इसे लेकर मंदिर सेवा दल की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें