फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में शराब धंधेबाज ने चौकीदार पर लोहे की रॉड से किया हमला, पैर की हड्डी टूटी; आरोपी फरार

Sat, 05 Sep 2026 01:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव में शराब कारोबार के आरोपी ने पुलिस कार्रवाई के दौरान चौकीदार मोहम्मद जैनुल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चौकीदार के दाहिने पैर की एड़ी की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसे एसकेएमसीएच से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। 
विज्ञापन
रॉड से मारकर पुलिसकर्मी का पैर तोड़ा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में शराब धंधेबाज ने पुलिसकर्मी पर फिर से हमला कर दिया। इस बार लोहे की रॉड से मारकर पुलिसकर्मी के पैर की हड्डी तोड़ दी। शराब धंधेबाज ने चौकीदार का पैर तोड़ दिया है, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गंभीर रूप से घायल चौकीदार को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव का है, जहां धारा 41 के तहत पुलिस जमानती वारंट में आरोपी की जानकारी के लिए गई थी।
विज्ञापन


शराब डिलीवरी की सूचना पर पुलिस ने रोका
इसी बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि सुभाष बैठा गाड़ी से शराब की डिलीवरी कर रहा है और उसकी डिक्की में शराब भरी हुई है। पुलिस ने उसे रोक दिया। बाइक पर दो लोग सवार थे। रोकने के साथ ही डिक्की में शराब देखकर वह भागने लगा और एक गैराज से लोहे की रॉड लेकर भागने लगा। इसी बीच चौकीदार मोहम्मद जैनुल ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिससे उसके पैर पर रॉड लग गई और उसके दाहिने पैर की एड़ी की हड्डी टूट गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद शराब धंधेबाज अपने साथी के साथ मौके से भागने में सफल रहा। वहीं, घायल चौकीदार को डायल-112 की टीम द्वारा एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान: निकाय चुनाव में ओवैसी-बेनीवाल की जुगलबंदी से सियासी हलचल, क्या कांग्रेस के वोट बैंक में लगेगी सेंध?
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं, यह सवाल भी उठता है कि जब किसी अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस जाती है तो पूरी तैयारी के साथ क्यों नहीं जाती है। औराई थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। उन्होंने बताया कि उसकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी जारी है। वह कई बार शराब कारोबार के मामले में जेल जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें