फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बोलेरो नहीं ‘शराब गाड़ी’ निकली! धंधेबाज का हाईटेक जुगाड़ देख पुलिस भी रह गई हैरान, बुलाना पड़ा मैकेनिक

Sun, 23 Mar 2025 05:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने बोलेरो कार से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। शराब को बरामद करने में पुलिस को मैकेनिक की मदद तक लेनी पड़ी। बोलेरो में ऐसा तहखाना बनाया गया था कि जिसको पता लगाना किसी के बस की बात नहीं थी। मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
बोलेरो बना जुगाडगाड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शराब तस्कर ने बोलेरो वाहन को शराब की सप्लाई के लिए एक जुगाड़ू ‘शराब गाड़ी’ में तब्दील कर दिया था। इस अनोखे तरीके से तस्करी देखकर पुलिस भी चकरा गई और गाड़ी का तहखाना खोलने के लिए उसे एक मैकेनिक की मदद लेनी पड़ी।

विज्ञापन

 
शराब तस्करों की चालाकी, बोलेरो में बनाया तहखाना
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर के पास का है। जहां पुलिस ने नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो को रोका। गाड़ी में बैठे दोनों सवार शुरू में जांच से बचने की कोशिश करने लगे, जिससे पुलिस को शक हुआ। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों आरोपियों ने कबूल कर लिया कि गाड़ी के पिछले हिस्से में शराब छिपाई गई है।
 
पुलिस ने जब गाड़ी की गहराई से जांच की, तो सामने आया कि बोलेरो के पिछले हिस्से को काटकर एक तहखाना बनाया गया था, जिसे स्क्रू और नट से इस तरह फिट किया गया था कि ऊपर से देखने पर कुछ भी असामान्य न लगे। इस खास तहखाने में शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। पुलिस ने बताया कि वाहन में करीब 240 लीटर शराब छिपाकर रखी गई थी, जिसे उत्तर प्रदेश से लोड कर वैशाली जिले ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:ईद पर मायके बुलाने के बाद डांट पड़ी तो नवविवाहिता ने कर ली सुसाइड, प्रेम विवाह बना वजह; जानें
 
गाड़ी खोलने में पसीना-पसीना हुई पुलिस
तहखाना इतनी सफाई से तैयार किया गया था कि पुलिस के लिए उसे खोलना किसी चुनौती से कम नहीं था। आखिरकार, स्थानीय मैकेनिक को बुलाया गया, जिसने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तहखाने को खोलकर शराब को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने भी माना कि इस तरह की तस्करी उन्होंने पहली बार देखी है, जिसमें गाड़ी को पूरी तरह मॉडिफाई किया गया था।


 
 

विज्ञापन

बुलेरो कार से बरामद हुआ अवैध शराब का जखीरा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जुटा रही बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी
घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि शराब उत्तर प्रदेश से लोड कर लाई गई थी और इसे बिहार के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई किया जाना था। अब पुलिस इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तस्करी के इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सीवान बालिका गृह कांड:13 बच्चियों की फरारी से मचा हड़कंप, तीन कर्मी पर गिरी गाज; माले का विरोध प्रदर्शन तेज
 
‘बारीकी से जांच कर रहे हैं’
साहेबगंज थाना के एसएचओ सिकंदर कुमार ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। जब प्रारंभिक जांच में कुछ नहीं मिला, तो सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद पता चला कि वाहन के पिछले हिस्से में तहखाना बनाकर शराब छिपाई गई है। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। शराब की खेप उत्तर प्रदेश से लाई गई थी और इसे वैशाली जिले में सप्लाई किया जाना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें