फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: होली पर शराब परोसने की थी तैयारी, शराब माफिया के घर मिला गुप्त तहखाना; पुलिस देख रह गई दंग

Thu, 13 Mar 2025 03:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: एसपी विद्या सागर ने बताया कि होली पर्व के दौरान शराब की बिक्री और सेवन को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब माफिया ने अपने घर में बड़ी मात्रा में शराब छिपा रखी है। शराब को शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
माफिया ने बना लिया घर में तहखाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में होली पर्व से पहले अवैध शराब का बड़ा भंडार बरामद किया गया है। शराब माफिया ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपने घर में गुप्त तहखाना बना रखा था, जिसमें लाखों की विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद रामपुरहरि थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।

विज्ञापन

 

तहखाना खुलते ही पुलिस रह गई दंग
पुलिस जब शराब की तलाश में आरोपी के घर पहुंची, तो वहां एक गुप्त तहखाना मिला। जब इसे खोला गया तो अंदर लाखों रुपये की अवैध विदेशी शराब रखी मिली। इतनी मात्रा में शराब देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। अवैध शराब को बाहर निकालने के लिए पुलिस को सीढ़ी लगानी पड़ी।

ये भी पढ़ें:  रुई की दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही; बैंक शाखा भी आई चपेट में...मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची    

विज्ञापन


मौके से 3 लग्जरी कारें और फ्रिज भी बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लग्जरी कारें, एक फ्रिज और भारी मात्रा में शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपियों की पहचान मोथहां फकीराना गांव निवासी मनोज राय और इंद्रजीत राय के रूप में हुई है। पुलिस घर की महिलाओं से पूछताछ कर रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की लगातार छापेमारी जारी
एसपी विद्या सागर ने बताया कि होली पर्व के दौरान शराब की बिक्री और सेवन को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब माफिया ने अपने घर में बड़ी मात्रा में शराब छिपा रखी है। शराब को शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें