बिहार के मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए कारोबारी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से कारोबारी चंदन कुमार को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 19 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से कुछ अज्ञात लोगों ने एक कारोबारी का अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने कारोबारी को छोड़ने के एवज में उसके परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके बाद डरे-सहमे परिवार ने पुलिस से मदद मांगी।
एक टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की गई
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अपहरणकर्ताओं का लोकेशन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के आसपास मिला। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी पुलिस को मामले की जानकारी दी और एक टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की गई। विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर एक ठिकाने से कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली के सूरज कुमार उर्फ सूरजभान सिंह, सारण के रोशन कुमार, कानपुर के गौरव सिंह और समस्तीपुर के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा
इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बलिया जिले से सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है।
अपहण कांड का खुलासा
अपहण कांड का खुलासा