फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-US Iran War: युद्ध का बिहार में दिख रहा असर, ईरानी खजूर और पिस्ता बाजार से गायब; दुकानदारों में मायूसी

Mon, 09 Mar 2026 08:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

इस्राइल-अमेरिका और ईरान टकराव का असर अब बाजारों में दिखने लगा है। मुजफ्फरपुर में ईरान से खजूर और पिस्ता की आपूर्ति ठप होने से दुकानदार परेशान हैं और बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहकों की खरीदारी भी कम हो गई है।
विज्ञापन
ईरान इजरायल यूएस युद्ध का असर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। मुजफ्फरपुर के कंपनी बाग रोड बाजार में ईरान से आने वाले खजूर और पिस्ता की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है। इससे दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ा है और ग्राहकों में भी खरीदारी को लेकर उत्साह कम हो गया है।

पिछले करीब नौ दिनों से खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण ईरान से खजूर की खेप नहीं पहुंच पा रही है। रमजान के महीने में रोजा खोलने के लिए ईरानी खजूर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन इस बार दुकानों के रैक से यह धीरे-धीरे गायब होता नजर आ रहा है। अपनी खास मिठास और गुणवत्ता के कारण ईरानी खजूर हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है।

खजूर की खरीदी हुई कम

विज्ञापन

कंपनी बाग रोड बाजार के दुकानदारों का कहना है कि खाड़ी देशों से आने वाली खजूर की खेप बंद होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। जो खजूर बाजार में बचा हुआ है, उसके दाम भी काफी बढ़ गए हैं। पहले ग्राहक एक किलो या उससे ज्यादा खजूर खरीदते थे, लेकिन अब बढ़ी कीमतों के कारण लोग कम मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: सीमांचल-कोसी को अलग करने की साजिश, सांसद पप्पू यादव ने क्यों कहा मेरी लाश से गुजरना होगा?

दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द ही हालात सामान्य नहीं हुए तो आने वाले कुछ दिनों में बाजार से ईरानी खजूर पूरी तरह खत्म हो सकता है। इस स्थिति से व्यापारी भी चिंतित हैं और जल्द युद्ध समाप्त होने तथा आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि रमजान और ईद का त्योहार लोग पहले की तरह खुशियों के साथ मना सकें।

खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक मोहम्मद शाहिद हुसैन ने बताया कि बाजार में थोड़ी बहुत खजूर उपलब्ध है, लेकिन उसके दाम काफी बढ़ गए हैं। महंगाई को देखते हुए लोग अब खजूर की खरीदारी में कटौती कर रहे हैं।

ईरान इजरायल यूएस युद्ध का असर

 

 

ईरान इजरायल यूएस युद्ध का असर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें