फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर की ईशा मिश्रा करेंगी वूशु वर्ल्ड टीम को लीड, ट्रायल में सफलता के बाद चीन में दिखाएंगी दमखम

Wed, 17 Sep 2025 03:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: ईशा मिश्रा ने बताया कि वूशु जैसे विदेशी खेल को प्रमोट करने के लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। चीन के एमिशान शहर में 14 से 20 अक्तूबर तक वर्ल्ड वूशु चैम्पियनशिप का आयोजन होना है, जिसके लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
ईशा मिश्रा लेंगी चीन में भाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले की इंटरनेशनल वूशु खिलाड़ी ईशा मिश्रा एक बार फिर देश का नाम रोशन करने जा रही हैं। मणिपुर और उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित दो महीने लंबे ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने जगह बनाई है। जल्द ही सिलेक्शन कमेटी द्वारा उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस उपलब्धि से ईशा मिश्रा के परिवार और जिले में खुशी की लहर है। ईशा और उनकी छोटी बहन अपराजिता मिश्रा दोनों वूशु खिलाड़ी हैं। अब तक ईशा मिश्रा जूनियर और सब-जूनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप में दो दर्जन से अधिक गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। हाल ही में इम्फाल (मणिपुर) में हुए ट्रायल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई।

विज्ञापन


पढ़ें:  समस्तीपुर में बूढ़े सास-ससुर की देखभाल को लेकर परिवार में मारपीट, छह से ज्यादा लोग जख्मी

ईशा मिश्रा ने बताया कि वूशु जैसे विदेशी खेल को प्रमोट करने के लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। चीन के एमिशान शहर में 14 से 20 अक्तूबर तक वर्ल्ड वूशु चैम्पियनशिप का आयोजन होना है, जिसके लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम ऊंचा करना है। इसके लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पहले के प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर हम इस बार भी भारत का डंका बजाने को तैयार हैं। साथ ही हम सैकड़ों युवाओं को भी वूशु की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें