फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इंटर की छात्रा की मौत; परिजनों में कोहराम

Thu, 20 Nov 2025 06:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मौके पर पहुंची मोतीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात डंपर वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंटर छात्रा की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर की छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसाही गांव निवासी महेंद्र पंडित की 17 वर्षीय पुत्री मीरा कुमारी के रूप में हुई है। मीरा रोज की तरह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में महमदपुर बलमी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मीरा मोतीपुर के जीवच कॉलेज में इंटर की छात्रा थी और रोजाना गांव से कॉलेज जाती थी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

पढ़ें: तेजस्वी ने सीएम नीतीश को दी बधाई, कहा- नई NDA सरकार से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की आशा 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची मोतीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात डंपर वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज जा रही युवती को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें