फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इंटरनेशन कराटे चैंपियनशिप के लिए आठ सदस्यीय टीम नेपाल रवाना, काठमांडू में हो रहा आयोजन

Thu, 15 May 2025 04:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए आठ सदस्यीय भारतीय टीम नेपाल रवाना हो गई है। इनको आज भारतीय जर्सी और तिरंगा झंडा देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
इंडियन टीम नेपाल रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियंस प्रतियोगिता के लिए आठ सदस्यीय भारतीय टीम गुरुवार को नेपाल रवाना हो गई। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को तिरंगा झंडा और भारतीय जर्सी देकर रवाना किया गया है।

विज्ञापन


आपको बता दें, 16 से 20 मई तक नेपाल की राजधानी काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में आयोजित होने वाली 11वीं माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियंस चैंपियनशिप के लिए आठ सदस्यीय भारतीय टीम नेपाल देश के लिए रवाना हो गई। वहीं, इसमें भारतीय टीम के बतौर मुख्य कोच शिहान ई राहुल श्रीवास्तव और टीम की मैनेजर सेंडाई शिल्पी सोनम खिलाड़ियों के साथ जा रहे हैं।

बता दें कि शिहान ई राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय टीम का प्रदर्शन पहले भी काफी उम्दा रहा है और इस बार भी कराटे खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि अब भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटाकर के एक बार फिर भारतीय तिरंगा नेपाल में लहराएंगे। आज इन सभी खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी जाने के साथ ही सभी को किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में GNM स्टॉफ ने की आत्महत्या, DS पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन


इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया है। भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे सभी खिलाड़ियों को रास वर्ल्ड के द्वारा इंडिया का जर्शी और तिरंगा देकर विदा किया गया। सभी खिलाड़ी को इसको लेकर सभी खिलाड़ी को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि देश के लिए सभी खिलाड़ी मेडल लेकर लौट सकें और आज सभी खिलाड़ी काठमांडू शहर के लिए निकल गए हैं।

भारतीय कराटे टीम में शामिल खिलाड़ी
नितिन कुमार, टीम कैप्टन, रास वर्ल्ड
परिधि प्रिया, रास वर्ल्ड, मार्शल आर्ट्स
अंकित सिन्हा, रास वर्ल्ड, मार्शल आर्ट्स
आकाश राजा, बिड़ला ऑपन माइंड, तुर्की
वंश कुमार, चंद्रप्रभा निकेतन, शिवहर
सौरभ कुमार, शाई मिलेनियम स्कूल, मधौल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें