नेपाल के काठमांडू के लिए टीम रवाना
- फोटो : Amar Ujala
12वीं माउंट एवरेस्ट अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय कराटे टीम नेपाल रवाना हो गई है। 28 मई से 31 मई 2026 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के 20 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में किया गया है। टीम में 10 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। नेपाल रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को भारत की जर्सी और तिरंगा झंडा प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
इस बार भारतीय टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी कोच ई. राहुल श्रीवास्तव को सौंपी गई है। वह टीम के मुख्य कोच और तकनीकी पदाधिकारी की भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत चुकी है।
टीम के साथ शिल्पी सोनम को मैनेजर, कुणाल कुमार को ऑफिशियल और उपासना आनंद को टीम कैप्टन बनाया गया है। खिलाड़ियों को आरएस वर्ल्ड की ओर से भारतीय जर्सी और तिरंगा उपलब्ध कराया गया है। इंडिया जेन डो शिन कराटे फेडरेशन और आरएस वर्ल्ड मार्शल आर्ट के पदाधिकारियों ने टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें-
पटना में गंगा स्नान बना काल, चार युवक डूबे; तीन की मौत, एक की तलाश जारी
बिहार से चयनित खिलाड़ी
महिला टीम- सावी सिंह, इफरा अहमद, अनुष्का अभिषेक, उपासना आनंद, तन्नू श्री, काव्या कौशल, युसरा फातिमा, ऋचा गुप्ता, तवीशा केजरीवाल, इशिका मेहता और श्रेया कुमारी।
पुरुष टीम-
रितेश रंजन, प्रणव झा, अभिनव चौधरी, अंकित सिन्हा, तन्मय श्रीवास्तव, शुभम सिंह, आरव और उद्यम हर्ष।