फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशी चिकित्सक को रौंदा, मौके पर मौत; चालक ट्रक छोड़कर फरार

Tue, 15 Jul 2025 04:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मृतक की पहचान अशोक पासवान पिता रमेजीवी पासवान के रूप में हुई है, जो सरजम गांव के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि अशोक पासवान आज किसी मवेशी पालक के कॉल पर घर से निकले थे, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
ट्रक ने मवेशी चिकित्सक की रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मवेशी चिकित्सक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

मृतक की पहचान अशोक पासवान पिता रमेजीवी पासवान के रूप में हुई है, जो सरजम गांव के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि अशोक पासवान आज किसी मवेशी पालक के कॉल पर घर से निकले थे, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: आवारा कुत्तों के हमले में मासूम बच्ची की मौत, इलाके में दहशत; फूल तोड़ने गई थी मासूम

घटना की जानकारी मिलते ही मोतीपुर थाना प्रभारी राजन पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

अशोक पासवान के असमय निधन से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं और वे परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। मोतीपुर थाना प्रभारी ने कहा कि फरार चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें