फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होमियोपैथी क्लीनिक में दवाई की आड़ में स्प्रिट तस्करी, चिकित्सक गिरफ्तार; आगे की जांच जारी

Wed, 08 Apr 2026 09:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में होमियोपैथी क्लीनिक से उत्पाद विभाग ने दवाई की आड़ में अवैध स्प्रिट तस्करी का भंडाफोड़ किया। मुख्य आरोपी डॉ. अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होमियोपैथी क्लीनिक से अवैध स्प्रिट तस्करी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में क्लीनिक के संचालक डॉ. अजय कुमार को पकड़ा गया।

जांच में 10 बोतलें इंफ्लेमेन 450 एमएल, बेलादोना की बोतल और अल्फा अल्फा टॉनिक जब्त की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि क्लीनिक में दवाई की आड़ में चोरी-छिपे स्प्रिट बेची जा रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना में पति-पत्नी पर एसिड अटैक; किस बात पर विवाद के बाद तेजाब फेंकने की घटना हुई?

उत्पाद विभाग के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब कांड के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। डॉ. अजय कुमार ने मौके पर पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग टीम इस मामले में जुड़े अन्य संभावित गिरोह का भी सत्यापन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें