फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'पत्नी के प्रेम संबंधों से टूट चुका था...', रेलवे ट्रैक किनारे मिली लाश; सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Fri, 19 Jun 2026 02:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभय कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में उसने पत्नी के कथित प्रेम संबंधों को अपनी मौत का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ट्रेन के आगे कूदा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक की आत्महत्या का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर 26 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिरसिया खुर्द गांव निवासी अभय कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंधों को आत्महत्या का कारण बताया है।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट
जानकारी के अनुसार, बुधवार को कपरपुरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अभय कुमार का शव बरामद हुआ। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवक ने लिखा कि वह पत्नी के कथित प्रेम संबंधों से मानसिक रूप से टूट चुका है और इसी कारण यह कदम उठा रहा है। नोट में उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया और परिवार से माफी भी मांगी।

छह महीने पहले हुई थी शादी
परिजनों के मुताबिक अभय कुमार की शादी 1 दिसंबर 2025 को कविता नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी को अपने साथ जयपुर ले गया था, जहां वह काम करता था। इसी दौरान उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से कथित संबंध होने की जानकारी मिली। इसके बाद से वह लगातार तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन


भाभी से साझा करता था मन की बात
मृतक की भाभी नूतन देवी ने बताया कि अभय अक्सर अपनी वैवाहिक परेशानियां उनसे साझा करता था। वह पत्नी के कथित प्रेम संबंधों को लेकर बेहद परेशान रहता था। परिवार के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की थी और जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाने की सलाह दी थी। परिजनों के अनुसार अभय की पत्नी गर्भवती भी है।

ये भी पढ़ें-  Bihar : सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा

मौत से पहले मायके गई थी पत्नी
परिवार का दावा है कि घटना से करीब एक सप्ताह पहले अभय की पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद अभय को मोबाइल पर कुछ फोटो, वीडियो और कथित रूप से धमकी भरे संदेश मिलने लगे। इससे वह और अधिक मानसिक तनाव में आ गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि पत्नी के हाथ पर बने एक पुराने टैटू को लेकर भी उसे गहरा संदेह था।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि रेलवे ट्रैक के समीप युवक का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें