फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'नीतीश ने दो बार डिप्टी सीएम बनाया, यह क्यों भूल जाते हैं तेजस्वी?'; विजेंद्र यादव ने क्यों कही ये बात

Fri, 19 Jun 2026 02:02 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। सुरक्षा वापस किए जाने के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा आवश्यकता के आधार पर दी जाती है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने साधा निशाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के द्वारा सुरक्षा वापस करने पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिसको जरूरत होती है सुरक्षा दिया जाता है। जो लोग सुरक्षा नहीं ले रहे तो जबरदस्ती सुरक्षा देने का प्रावधान तो नहीं है। फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा सवाल उठाए जाने पर कि सत्ता पक्ष बदला ले रही है, इस पर उन्होंने कहा कि उनको बताना चाहिए कौन-कौन सा बदला लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


खजाना खाली रहता तो वेतन कैसे मिलता?
उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि उनको तो जनता ने हराया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह विपक्ष में हैं तो कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं। फिर पत्रकारों ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि सरकार कुछ काम नहीं कर रही है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो विदेश घूमते रहते हैं इसलिए उनको दिखाई नहीं देता है। वह सिर्फ खजाना खाली होने की चर्चा कर रहे हैं, अगर खजाना खाली रहता तो वेतन कैसे मिलता? उन्होंने लगे हाथ लालू यादव के बयान पर भी खूब बोले। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे काम की चर्चा नहीं कर रहे हैं दो बार तेजस्वी को डिप्टी सीएम नीतीश कुमार ने ही बनाया, इस बात की चर्चा वह क्यों नहीं करते?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar : सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें