फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार के खिलाफ होमगार्ड जवानों का जोरदार प्रदर्शन, 21 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी

Wed, 27 Aug 2025 03:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: होमगार्ड जवानों ने आरोप लगाया कि सरकार वर्षों से उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अब तक मांगें पूरी नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
होमगार्ड जवान प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जिले के होमगार्ड जवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जवान कम्पनी बाग स्थित कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां धरना दिया। इस दौरान जवानों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी सुब्रत सेन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


पढ़ें;  होमगार्ड जवानों का एकदिवसीय धरना, समान कार्य समान वेतन की उठी मांग; जमकर हुई नारेबाजी

होमगार्ड जवानों ने आरोप लगाया कि सरकार वर्षों से उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अब तक मांगें पूरी नहीं की गई हैं। जवानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे चक्का जाम और व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जवानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें