फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत; एक घायल

Thu, 05 Mar 2026 05:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सरोज कुमार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक रिश्तेदार घायल है।
विज्ञापन
मृतक सरोज कुमार (होमगार्ड जवान) का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में सड़क दुर्घटना में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक रिश्तेदार घायल हो गया। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर में मातम छा गया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय सरोज कुमार के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर एसएसपी कार्यालय की मानवाधिकार शाखा में कार्यरत थे और उनकी नौकरी अनुकंपा के आधार पर लगी थी। बताया जा रहा है कि सरोज कुमार देर रात अपने बेटे से मिलकर बाइक से वापस शहर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Politics LIVE: अमित शाह बोले- स्वर्णिम रहा CM नीतीश का कार्यकाल; और किस दिग्गज ने क्या कहा?

इलाज के दौरान सरोज कुमार की मौत हो गई
हादसे में सरोज कुमार और उनके साथ आ रहे रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सरोज कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जिला होमगार्ड कमांडेंट आमिर हुसैन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जवान की मौत हो गई है। वह होली पर्व मनाने के बाद अपनी ड्यूटी के लिए लौट रहे थे। देर रात करीब साढ़े आठ बजे शहर आने के दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।उन्होंने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और विभागीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मृतक जवान मड़वन प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले थे और कुछ वर्ष पहले ही उन्हें विभाग में अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी।

परिजन व मौके पर मौजूद लोग।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें