फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बंद कमरे में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

Tue, 13 Oct 2026 02:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। साहेबगंज बाजार के समीप रहने वाले राजा कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज बाजार के समीप 25 वर्षीय राजा कुमार का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। वह किराना कारोबारी बालेंद्र साह का बेटा था और पिता के साथ व्यवसाय करता था। देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस
मृतक की पहचान राजा कुमार (25), पिता बालेंद्र साह, निवासी सुखनन मठ के समीप, साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र के रूप में हुई है। राजा किराना कारोबारी का बेटा था और अपने पिता के साथ व्यवसाय में हाथ बंटाता था।

जानकारी के अनुसार, देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। वहां राजा का शव फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन


पांच साल पहले हुई थी शादी
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजा की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले कई महीनों से तनाव में रह रहा था। हालांकि, तनाव के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल परिजनों ने मामले को लेकर कुछ भी कहने से इनकार किया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक का कमरा अंदर से बंद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और घटनास्थल को सुरक्षित कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें