फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल से निकले, घर न पहुंच सके, तेज रफ्तार ने छीनी स्वर्ण व्यवसायी की जिंदगी

Sun, 22 Feb 2026 03:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी सुधीर कुमार की मौत हो गई। वह अपने ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक सुधीर कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सड़क हादसे में एक स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक अपने शहर स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में हुई है। वह कुआही गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


खाना खाकर और सामान खरीदकर लौट रहे थे घर

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुधीर कुमार अपनी बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने खाना खाया और घर के लिए कुछ सामान भी खरीदा। इसी दौरान रामपुर हरि थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी। जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो सुधीर कुमार की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि सुधीर कुमार स्वर्ण का व्यवसाय करते थे। देर रात वह अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उनकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है और घर में दुख का माहौल है।
विज्ञापन


पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी का बयान

विज्ञापन

रामपुर हरि थाना प्रभारी शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एनएच के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें