मुजफ्फरपुर पुलिस ने नीट परीक्षा का फर्जी पेपर बेचकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को फर्जी प्रश्नपत्र का झांसा देकर रुपए वसूलता था। नगर थाना और सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में पुलिस अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी मनीष झा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
किराये के मकान से हुआ फर्जी पेपर रैकेट का खुलासा
टेलीग्राम के जरिए करते थे संपर्क, फर्जी पेपर का देते थे झांसा
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी हर्ष, अमन कुमार, कन्हैया कुमार उर्फ मानव तथा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी हर्ष कनोडिया के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे टेलीग्राम के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों से संपर्क कर नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देते थे। इसके बदले विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन रकम जमा कराई जाती थी। ठगी से प्राप्त राशि मुख्य आरोपी मनीष झा तक पहुंचाई जाती थी, जिसके बाद उसे विभिन्न खातों में जमा कराया जाता था।
रकम जमा कराने के लिए कई खातों का करते थे इस्तेमाल
अन्य परीक्षाओं के नाम पर ठगी की भी जांच
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या यह गिरोह नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर भी फर्जी पेपर बेचकर ठगी करता था।
फर्जी नीट पेपर गिरोह के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
फर्जी नीट पेपर गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई।