फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: बिहार के 26 सवात बॉक्सर नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित, मुजफ्फरपुर में हुआ ट्रायल

Sat, 20 Sep 2025 03:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: इस चयन ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक फ्रेंच बॉक्सर शामिल हुए। इनमें से मुजफ्फरपुर, सारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और सीतामढ़ी जिलों से कुल 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
फ्रेंच बॉक्सिंग के लिए चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 5 से 8 अक्टूबर 2025 तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 8वीं नेशनल सवात चैंपियनशिप-2025 में भाग लेने के लिए बिहार टीम का चयन कर लिया गया है। इसके लिए शनिवार को मालीघाट स्थित रास-रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट क्लब में राज्य सवात संघ, बिहार के तत्वावधान में फ्रेंच बॉक्सिंग चयन ट्रायल आयोजित किया गया।

इस चयन ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक फ्रेंच बॉक्सर शामिल हुए। इनमें से मुजफ्फरपुर, सारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और सीतामढ़ी जिलों से कुल 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात संघ, बिहार के सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने चयन पत्र प्रदान किया।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार चुनाव के पहले पटना मेट्रो, फिर दीघा से कंगन घाट तक गंगा में चलेगी वाटर मेट्रो

चयन प्रक्रिया राज्य संघ के पदाधिकारी सेंडाई शिल्पी सोनम, सेंडाई सूरज पंडित, सेंडाई सुनील कुमार और सेंसाई आशिफ अनवर की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व खेल मंत्री एवं राज्य संघ के मुख्य संरक्षक श्री शिवचंद्र राम तथा संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ियों को इस बार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और बिहार का नाम रोशन करें।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

सब-जूनियर कैटेगरी

सावी सिंह

विज्ञापन

नंदिनी कौशल

कैडेट कैटेगरी

अन्नया श्रीवास्तव
श्रृष्टि भारद्वाज
कुमारी अन्नया
इशिका मेहता
श्रेया सुरभि
मो. ऐहान
अक्षत कुमार श्रेष्ठ
सूर्यांश देव मेहता

जूनियर कैटेगरी
अनुष्का अभिषेक
अंशिका वर्णवाल
राज लक्ष्मी
अलिसा रहमान
आशिमा
श्रेयस जैसवाल
अक्षित राज गुप्ता

यूथ कैटेगरी

रितेश रंजन (श्रृणु)
तनमय श्रीवास्तव
आयुष कुमार
आदिति कुमारी

सीनियर कैटेगरी

उपासना आनंद
रिद्धिमा
ज्योति कुमारी
नितेश कुमार
नासिर फिरोज़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें