फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भीषण आग में जल गई शादी की पूरी तैयारी; दहेज के लिए खरीदी गई बाइक भी खाक, लाखों का नुकसान

Sun, 23 Feb 2025 09:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में देर रात आग लगने से लाखों रुपये की संपति जल कर खाक हो गई। शादी की तैयारी में जुटे घर में अगलगी की यह घटना जिला के औराई थाना क्षेत्र की है। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में देर रात एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें तीन घर जलकर राख हो गए। इस दौरान दो मवेशी और लगभग ₹5 लाख की सम्पत्ति का नुकसान हुआ। इसमें एक घर में बेटी की शादी के लिए सजाए गए सामान भी जलकर नष्ट हो गए। यह घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में हुई।

ग्रामीणों की सूझ-बूझ और तत्परता की वजह से अन्य घर जलने से बच गए। देर रात लगी इस भीषण आग में तीन घर और दो मवेशी जलकर राख हो गए, साथ ही घरों में रखी लाखों की सम्पत्ति भी पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही घरों का बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिया गया। आग बुझाने की सूचना स्थानीय फायर ब्रिगेड को दी गई, और बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह घटना औराई थाना क्षेत्र के जोंकी गांव की है। बताया गया कि आग पहले हरिचंद्र राय के घर में लगी थी और फिर धीरे-धीरे फैलते हुए तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इस दौरान दहेज के लिए रखी गई बाइक और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

सोकीन राय ने बताया कि अगले महीने उनकी बेटी की शादी थी और घर में शादी की तैयारियों के लिए कैश रखा हुआ था। उनकी बेटी की शादी नयागांव के परसामा शंकर राय के यहां तय हुई थी, लेकिन अब सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकती है।

भीषण अग्निकांड

 

भीषण अग्निकांड

 

भीषण अग्निकांड

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें