फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल का कमरा नहीं खुला तो हुआ शक: अंदर का नजारा देख उड़े होश, बिहार की महिला का शव मिलने से सनसनी

Tue, 29 Sep 2026 07:50 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के बंद कमरे से करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला बेगूसराय की रहने वाली थी और इलाज के लिए होटल में ठहरी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
महिला का होटल के कमरे में शव बरामद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के एक होटल के बंद कमरे से संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका बेगूसराय जिले की रहने वाली थी और कल ही यहां आकर होटल में कमरा लिया था। आज दिन में जब कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो होटल के स्टाफ को संदेह हुआ। इसके बाद इस मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाकर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतका की पहचान निगम कुमारी (करीब 30 वर्ष), पति मदन कुमार, निवासी पिथौली अजमतपुर बिठौली गांव, थाना तेघड़ा, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो होटल स्टाफ को हुआ शक
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आज दिन में जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल संचालक को शक हुआ। इसके बाद होटल मैनेजर ने अपनी मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। अंदर महिला का शव मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी होटल के स्टाफ ने पुलिस को दी, जिसके बाद सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की बारीकी से छानबीन में जुटी है।

इलाज के लिए आई थी महिला, पति से विवाद की बात
मृतका के परिजनों का कहना है कि वह इलाज करवाने के लिए आई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। मृतका रियल एस्टेट कंपनी में अच्छे पद पर काम कर रही थी। परिजनों के अनुसार, उसका पति से कुछ विवाद था और पारिवारिक विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार में 30 सितंबर से सजेगा खेल का महाकुंभ: छह मैदानों पर जुटेंगे खिलाड़ी, तीन वर्गों में होगा मुकाबला
विज्ञापन


पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया, घटनास्थल सुरक्षित कराया
इस पूरे मामले में सदर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने कहा कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव होटल के कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। होटल की पंजी में महिला ने कल ही शाम को कमरा बुक कराया था और आज उसका शव मिला है। उन्होंने बताया कि मृतका बेगूसराय जिले की रहने वाली है और परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल को सुरक्षित कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें