फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रिटायर्ड फौजी ने अपने बेटे को मार डाला, बंदूक लेकर थाने भी पहुंचे; बहू ने कहा- सीने में दागी गोली

Sat, 31 May 2025 02:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: घर में विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि रिटायर्ड फौजी अपने ही बेटे से झगड़ा करने लगे। मामला देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। पिता ने सबसे से सामने अपने बेटे के सीने में गोली दाग दी। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के गोरीहारी गांव में रिटायर्ड फौजी ने अपने पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी पिता ने बंदूक के साथ थाना पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तुर्की थाना क्षेत्र के सेना से रिटायर्ड जवान हरेंद्र सिंह का उसके पुत्र शशिरंजन सिंह उर्फ गोलू से विवाद हुआ। इस दौरान मृतक अपने परिवार के साथ गाली-गलौज और कहासुनी करने लगा। इसी बीच गुस्से में आए पिता हरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आए और बेटे के सीने में गोली दाग दी। गोली लगने से घायल गोलू सिंह वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

 

बहू बोली- ससुर ने मारी गोली

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृत गोलू सिंह की पत्नी ने अपने ससुर पर पति की जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि जब उसके साथ फिर से विवाद हुआ, तो सभी लोग मिलकर उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसके ससुर हरेंद्र सिंह अपने हथियार के साथ आए और पति को गोली मार दी। मैंने विरोध किया तो मुझे भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहाई लगाई है। 
गोपालगंज में छात्र की गोली मारकर हत्या; कोचिंग गया था, अपराधियों ने मारी गोली, विरोध में हंगामा

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र में पिता ने अपने पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गोलू सिंह के ससुराल वाले और परिजनों में आक्रोश है। वह आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें