फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB इंटर परीक्षा: सर एक मौका दीजिए... कहकर छात्राएं फफक कर रो पड़ीं, परीक्षा केंद्र का नजारा कर देगा भावुक

Mon, 02 Feb 2026 11:29 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के पहले दिन कुछ छात्राएं मामूली देरी से पहुंचीं और प्रवेश न मिलने पर भावुक हो गईं। नियमों का हवाला देते हुए केंद्र प्रशासन ने प्रवेश से इनकार किया। 81 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हुई।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने पर मायूसी में भावुक हुईं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान देर से पहुंची कुछ छात्राएं परीक्षा केंद्र के बाहर फफक-फफक कर रो पड़ीं। महिला शिल्प कला भवन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचीं छात्राओं ने गेट बंद मिलने पर अंदर जाने की गुहार लगाई और कहा कि वे महज एक मिनट लेट हुई हैं।

विज्ञापन

 
‘बस एक मौका दीजिए’ की लगाई गुहार
परीक्षा देने आई रेवा रोड निवासी नेहा कुमारी और देवरिया से आई श्रेया कुमारी ने बताया कि वे जाम में फंस गई थीं। गेट बंद होने के बाद दोनों छात्राएं गेट पीटती रहीं और बार-बार केंद्र प्रशासन से एक मौका देने की अपील करती रहीं। छात्राओं का कहना था कि एक मिनट की देरी के कारण उनका भविष्य दांव पर लग गया है।

विज्ञापन

 
अन्य केंद्रों पर भी दिखी यही स्थिति
शहर के आरबीबीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। यहां परीक्षा देने पहुंचे एक परीक्षार्थी ने गार्जियन के बिना और एक मिनट की देरी से पहुंचने पर अंदर जाने की अनुमति मांगी। परीक्षार्थी ने भावुक होकर कहा कि वह बहुत दूर से आया है और प्रवेश न मिलने से उसका सपना टूट जाएगा।

पढ़ें- BSEB: मुजफ्फरपुर में 81 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंटर परीक्षा शुरू, 58 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल
विज्ञापन

 
81 केंद्रों पर शुरू हुई इंटर परीक्षा
मुजफ्फरपुर जिले के कुल 81 परीक्षा केंद्रों पर आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों के बीच अधिकांश परीक्षार्थी समय से पहुंचकर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देते नजर आए, लेकिन कुछ छात्र-छात्राएं मामूली देरी के कारण परीक्षा से वंचित रह गए।
 
नियमों के आगे प्रशासन असहाय
परीक्षा केंद्रों के बाहर रोते बच्चों और उनके अभिभावकों की बेबसी ने माहौल को भावुक बना दिया। अभिभावकों ने भी केंद्राधीक्षकों से बार-बार आग्रह किया, लेकिन केंद्र प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिहार बोर्ड के नियमों के तहत निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश देना संभव नहीं है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें