फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डीआरडीए के निदेशक के ठिकाने पर EOU की छापेमारी, भ्रष्टाचार कर आय से 2.41 लाख करोड़ कमाने का आरोप

Tue, 31 Mar 2026 12:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

डीआरडीए के निदेशक वैभव कुमार के छह ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने धावा बोला है। उन पर भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ईओयू की अलग अलग टीम सहरसा और मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई का छापा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने एक भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के निवासी और वर्तमान में सहरसा के डीआरडीए (DRDA) निदेशक वैभव कुमार के घर और कार्यालय सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह अचानक पहुंची ईओयू की टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू की। जानकारी के अनुसार, वैभव कुमार के कुल छह अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

Bihar Temple Stampede: राष्ट्रपति के दौरे के समय ही नालंदा से बुरी खबर; शीतला मंदिर में भगदड़, आठ की मौत

दो जिलों में छापेमारी कर रही पुलिस
ईओयू की टीम मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित उनके आवासों और अन्य ठिकानों पर जांच में जुटी है। वैभव कुमार मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मिश्रा मनियारी गांव के निवासी हैं। उनके पैतृक घर के अलावा उनके निजी कॉलेज में भी छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


टीम सुबह से ही कार्रवाई में जुटी हुई है
बताया जाता है कि वैभव कुमार के पिता मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में वरीय अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी पत्नी चांदनी कुमारी प्राध्यापिका हैं। इसके अलावा उनका एक आईटीआई कॉलेज भी है, जो मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-28 पर मनियारी थाना क्षेत्र के पास स्थित है। टीम सुबह से ही कार्रवाई में जुटी हुई है और संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं। साथ ही, घर और कॉलेज परिसर में गहन जांच कर संपत्ति से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि वैभव कुमार बीपीएससी से चयनित अधिकारी हैं और कई जिलों में बीडीओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनका छोटा भाई आईटीआई कॉलेज का संचालन करता है और वहीं निदेशक के रूप में कार्यरत है।

Bihar Temple Stampede: राष्ट्रपति के दौरे के समय ही नालंदा से बुरी खबर; शीतला मंदिर में भगदड़, आठ की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें