फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्मार्ट मीटर और डिफरमेंट चार्ज पर फूटा गुस्सा, बिजली विभाग के दफ्तर में तोड़फोड़, एक घायल

Thu, 23 Jul 2026 04:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान रोड स्थित नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (NBPDCL) के कार्यालय में बिजली बिल में डिफरमेंट चार्ज लगाए जाने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग के दफ्तर में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड स्थित नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (NBPDCL) के कार्यालय में गुरुवार को सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बढ़ते बिजली बिल और डिफरमेंट चार्ज की शिकायत को लेकर नाराज लोगों ने कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू हो गई और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
हंगामे के दौरान एक उपभोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके दोनों हाथ कट गए, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बिजली बिल समय पर जमा करने के बावजूद उनके खातों से लगातार डिफरमेंट चार्ज काटा जा रहा है। इससे उनके बिजली खाते का बैलेंस नेगेटिव हो जाता है और बिना किसी गलती के घरों की बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी वजह से लोग बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंचे और जवाब मांगने लगे।

300 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक वसूले जाने का आरोप

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि अलग-अलग उपभोक्ताओं से 300 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक डिफरमेंट चार्ज के नाम पर राशि काटी जा रही है। उनका आरोप है कि यह वसूली गलत तरीके से की जा रही है और विभाग कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी आनंद उत्कर्ष और टाउन-1 के एसडीपीओ सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

जांच के आदेश, जल्द समाधान का आश्वासन

एसडीएम आनंद उत्कर्ष ने बताया कि बिजली बिल में लगाए जा रहे डिफरमेंट चार्ज को लेकर लोगों की शिकायत थी। इसी नाराजगी में कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुई। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को तुरंत पूरे मामले की जांच कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में हुई तोड़फोड़ की घटना की भी जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें