फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बकरीद के मौके पर ईदगाहों में उमड़ी भारी भीड़, मांगी गई अमन-चैन की दुआ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Thu, 28 May 2026 08:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: बिहार में बकरीद का पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। शहर और गांवों की ईदगाहों में भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बकरीद का पर्व उत्साह, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक सभी ईदगाहों और इबादतगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


ईदगाहों में सुबह से उमड़ी नमाजियों की भीड़
त्याग और बलिदान के पर्व बकरीद को लेकर जिले के सभी ईदगाहों में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। शहर की सबसे बड़ी ईदगाह ‘बड़ी ईदगाह’ में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया।

साफ-सफाई और सजावट की गई थी पूरी व्यवस्था
मुजफ्फरपुर में बकरीद को लेकर सभी ईदगाहों और इबादतगाहों की पहले से साफ-सफाई कर सजावट की गई थी। नमाजियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन और कमेटियों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही ईदगाहों के आसपास चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


तीन दिनों तक मनाया जाएगा पर्व
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व आज से शुरू हो गया है और यह अगले तीन दिनों तक मनाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परंपरा के अनुसार कुर्बानी और इबादत की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। जिलेभर में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

ये भी पढ़ें: पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, पत्नी ने सरकारी नौकरी लगते ही शिक्षक मित्र को अपनाया; बिहार में ड्रामा
विज्ञापन


डीएम और एसएसपी लगातार करते रहे मॉनिटरिंग
बुधवार को डीएम सुब्रत सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने संयुक्त आदेश जारी कर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बाद विभिन्न इलाकों में पुलिस और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी, एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार और एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी संबंधित एसडीपीओ लगातार स्थिति की निगरानी करते रहे ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें