फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: देव दीपावली पर दीपों से जगमगा उठा प्राचीन साहू मंदिर, राक्षस वध झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Wed, 05 Nov 2025 09:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Election: इस अवसर पर मंदिर परिसर में त्रिपुरासुर वध की झांकी भी प्रस्तुत की गई, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। झांकी के दौरान भगवान शिव द्वारा राक्षस वध का दृश्य देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन
देव दिवाली पर्व उत्सव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे देशभर में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर शहर के बीचोंबीच स्थित प्राचीन साहू पोखर मंदिर को 11 हजार दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर और पवित्र तालाब जगमग हो उठा।

शाम ढलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रांगण और घाट परिसर में भक्तों ने दीप प्रज्वलित किए और भगवान शिव की आराधना की। पूरा वातावरण भक्ति और प्रकाश से सराबोर हो गया। गौरतलब है कि देव दीपावली, जिसे देवों की दिवाली या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, भगवान शिव द्वारा राक्षस त्रिपुरासुर के वध की स्मृति में मनाई जाती है। इसी कारण इस दिन को देवताओं की दिवाली कहा जाता है।

विज्ञापन


पढे़ं; 'बिहार अब जंगलराज से निकलकर विकास की राजनीति की ओर बढ़ चुका', दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता बोलीं

इस अवसर पर मंदिर परिसर में त्रिपुरासुर वध की झांकी भी प्रस्तुत की गई, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। झांकी के दौरान भगवान शिव द्वारा राक्षस वध का दृश्य देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष यहां भव्य रूप से देव दीपावली का आयोजन किया जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के अंत में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजकों के अनुसार, देव दीपावली हिंदू धर्म और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो देवताओं की विजय और प्रकाश के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस परंपरा को वर्षों से साहू पोखर मंदिर में बड़े श्रद्धा भाव से निभाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें