फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में घना कोहरा, तापमान में गिरावट, आम लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 03 Jan 2026 10:20 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन और वाहन आवागमन प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 15 डिग्री दर्ज होने के साथ विजिबिलिटी 30-40 मीटर तक घट गई है।
विज्ञापन
घना कोहरा ठंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ गया है। देर शाम के बाद से पूरे जिले में घना कोहरा छा गया है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोग अलाव के सहारे अपना दिन गुजारने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा के कारण ठंड और बढ़ गई है। जिले में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: बेकाबू कार ने कई राहगीरों को रौंदा, एक महिला सहित तीन घायल; डिवाइडर से टकराने पर मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सड़कों पर दिक्कत हो रही है। विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर तक घट गई है और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। इस वजह से शहर और गांव के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। आम आदमी की दिनचर्या और दैनिक गतिविधियां भी ठंड की मार से प्रभावित हो रही हैं। राज्य मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से कहा है कि वे ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें