फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: होटल के कमरे में डांस शिक्षक का शव बरामद, फंदे से लटका था मृतक

Wed, 18 Feb 2026 10:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक निजी होटल से डांस शिक्षक का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक निजी होटल के कमरे में 40 वर्षीय डांस शिक्षक दिलीप कुमार का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन


बच्चों को डांस सिखाने का काम करते थे शिक्षक
बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार बच्चों को डांस सिखाने का काम करते थे। आज शाम वह बच्चों को डांस प्रशिक्षण देने नहीं पहुंचे। जब बच्चों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया, तो फोन की घंटी अंदर से लगातार बजती रही। इसके बाद बच्चों ने होटल में जाकर कमरे में झांककर देखा, तो दिलीप कुमार फंदे से लटके हुए पाए गए। बच्चों की चिल्लाहट सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

पूर्वी चंपारण के रहने वाले थे शिक्षक
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर साहेबगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार वालों की उपस्थिति में बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। मृतक का शव पंखे से गमछा बांधकर लटका हुआ था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के बीजधारी थाना क्षेत्र के जागीराहा गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन अपने घर से आकर बच्चों को डांस सिखाते थे और आज भी इसी उद्देश्य से होटल आए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: थाने में रिश्वत लेने वाले दरोगा को SSP ने किया सस्पेंड, थानाध्यक्ष की जांच पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


मौके पर पहुंची FSL टीम

साहेबगंज थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जिला से FSL टीम को बुलाया जा रहा है और होटल स्टाफ से भी जानकारी ली जा रही है। सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें