मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक को लूटने के लिए तीन बदमाश पहुंचे थे। बैंककर्मियों की तत्परता से लूट होने से बचा। पूरा मामला कथैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर फरार हुए बदमाश की तलाश में जुट गई है। घटना की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसमें तीन की संख्या में बदमाश आते हुए दिखे हैं।
बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से बेखौफ होकर पहुंचे हथियार से लैस अपराधी ने बैंक को लूटने का प्रयास किया। लेकिन बैंककर्मियों की सक्रियता से बैंक लूट होने से बच गई है।वहीं, इस घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे बदमाश मुझसे भागने में सफल रहे। मामला जिले के कथैया थाना क्षेत्र इलाके के जसौली बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: बाघ की गरज से धुमाटाड़ दहला, घर के भुसौली में डेरा बनाकर बैठा था, हो हल्ला कर लोगों ने भगाया
वहीं, घटना की जानकारी के बाद से मौके पर पहुंचे डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी कथैया थाना की पुलिस और कई थाना की टीम। इस घटना की कार्रवाई के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधी की पहचान किया जा रहा है और उनके भागने की दिशा की जानकारी ली जा रही है।
यह भी पढ़ें: अब वाटर प्यूरिफायर मशीन में आग, पटना के बड़े कॉलेज में अफरातफरी, अग्निशमन की पांच गाड़ियां पहुंचीं
मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया है कि जिले के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली के पास तीन की संख्या में अपराधी बैंक को लूटने के लिए पहुंचे हुए थे। बैंक को लूटने के प्रयास किया गया था। बैंक कर्मी और ग्राहक सजग थे, जिस कारण लूट नहीं हो सकी है।
घटना के दौरान में अपराधी सीसीटीवी में आते हुए दिखे हैं। मामले में पुलिस की टीम लगी हुई है। अपराधी के भागने और आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर जांच किया जा रहा है। तीन की संख्या में अपराधी आए थे, सभी को जल्द पकड़ा जाएगा। डीएसपी वेस्ट मौके पर हैं और टेक्नीकल टीम भी मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की शिनाख्त की जा रही है।