फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे का कत्ल : लिफ्ट देने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया, फिर कर दिया ऐसा खेल कि रो रहा मिल्क पार्लर संचालक

Mon, 11 Aug 2025 07:40 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : राखी के बाद उसे घर लौटना था। एक चारपहिया रुकी तो उसी के घर की तरफ जाने की बात कह लिफ्ट दे दिया। गाड़ी में बैठे शख्स ने खुद को बैंककर्मी बता रास्ते में ऐसा खेल कर दिया कि मिल्क पार्लर संचालक युवक थाने पहुंचकर दुखड़ा रो रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित जितेंद्र ओझा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ मिनट पहले रात की परेशानी में भगवान की तरह दिख रहे लोग शैतान दिखने लगे। रक्षा बंधन का त्योहार मनाकर लौट रहे एक दुकानदार को लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। पहले गाड़ी में बैठाया, फिर आगे बढ़ने पर बैंककर्मी बता मोबाइल मांगा। नहीं देने पर मारपीट किया। फिर जान की धमकी देकर अकाउंट से 77 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। यह घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई है।

विज्ञापन


मिल्क पार्लर संचालक से ऑनलाइन लूट, वह भी सामने
मोतीपुर थाना क्षेत्र के साढ़ा डांबर गांव में रहने वाले जितेंद्र ओझा मिल्क पार्लर चलाते हैं। वे रक्षा बंधन के बाद अपनी दुकान खोलने के लिए लौट रहे थे। सुबह बस का इंतजार करते समय एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी उनके पास रुकी। गाड़ी में सवार लोगों ने जितेंद्र से पूछा कि उन्हें कहाँ जाना है। जब उन्होंने मुजफ्फरपुर जाने की बात बताई, तो बदमाशों ने उन्हें लिफ्ट दे दी।

आवास योजना में आए 77 हजार रुपए करा लिए ट्रांसफर
गाड़ी में बैठने के बाद, बदमाशों ने खुद को बैंककर्मी बताया और जितेंद्र के बैंक खाते की जानकारी लेने लगे। जब जितेंद्र ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने गाड़ी को शहर की तरफ ले जाने के बजाय मोतिहारी की ओर मोड़ दिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसे पीटा। इसके बाद, उन्होंने जितेंद्र का मोबाइल छीनकर उसके खाते में आए आवास योजना के 77 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस से न्याय की गुहार, पूर्व मेयर ने कहा- हैरानी भरी घटना
किसी तरह अपनी जान बचाकर जितेंद्र शहर पहुंचे और मोतीपुर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना पर बीजेपी नेता और पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने कहा कि यह हैरान करने वाली घटना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जाँच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने आवेदन दिया है, जिसमें घटना का उल्लेख है। मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दे दिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लिफ्ट दिया और फिर लूटपाट

 

लिफ्ट दिया और फिर लूटपाट

 

लिफ्ट दिया और फिर लूटपाट

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें