फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना, रिवर्स गियर लगाकर फरार हुए अपराधी; CCTV में कैद वारदात

Tue, 02 Sep 2025 08:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: भागते अपराधियों को रोकने के लिए पुलिस ने 2 से 3 राउंड फायरिंग भी की, लेकिन स्कॉर्पियो सवार हाथ नहीं आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से आए बदमाश फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम पुलिस और बदमाशों के बीच रोमांचक मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन अपराधी शातिर निकले और गाड़ी को रिवर्स गियर में डालकर भाग निकले। पूरा घटनाक्रम पास के CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो अशोक चौक की तरफ से गांधी चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांधी चौक के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चालक को गाड़ी पीछे करने का इशारा किया और तेज रफ्तार में रिवर्स गियर लगाकर करीब 200 मीटर दूर तक भाग निकले। इसके बाद उन्होंने गाड़ी घुमाकर अशोक चौक से बैद्यनाथपुर की ओर रुख कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: मखाना निकालने को लेकर बवाल, तीर-धनुष और धारदार हथियार से हमला; कई लोग घायल

भागते अपराधियों को रोकने के लिए पुलिस ने 2 से 3 राउंड फायरिंग भी की, लेकिन स्कॉर्पियो सवार हाथ नहीं आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिसकर्मी पीछा करते रहे, लेकिन अपराधी आसानी से निकल भागे।

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में आए थे। पुलिस की मौजूदगी भांपकर वे मौके से फरार हो गए। एसपी ने कहा कि बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें