फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वीडियो वायरल कर दूंगा, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर मांगे 10 लाख, फिर फोन करके दी धमकी

Wed, 29 Jul 2026 07:55 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में एक महिला को फेक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग की गई। आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फेक अकाउंट के जरिए दी गई धमकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। इस शातिर ने महिला को ब्लैकमेलिंग के जरिए झांसे में लेते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। डरी-सहमी महिला ने अपने परिवार के लोगों को पूरी बात बताकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई
पीड़िता द्वारा नगर थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उसकी शादी बीते छह महीने पहले हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी बहन को पति के नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद उसी आईडी से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया। इस दौरान आरोपी ने कॉल कर खुद को शमसुल खान बताया और फिर 10 लाख रुपये की मांग कर डाली। इतना ही नहीं, मांग पूरी नहीं होने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।

परिवार और रिश्तेदारों को भी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर परिवार और रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने कहा कि वह उनके घर का पता और पूरे परिवार की सभी जानकारी रखता है। जाते-जाते उसने यहां तक कह दिया कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो सभी को ट्रक से कुचलवा दिया जाएगा। इस घटना के बाद से पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शराब, झूठ और ड्रामा! क्लर्क ने खुद रची किडनैपिंग की साजिश, रातभर दौड़ती रही पुलिस
विज्ञापन


इस पूरे मामले में नगर थाना के थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायतकर्ता ने अपने परिवार के एक सदस्य पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। धमकी से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें