फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार कार का कहर! ठेकेदार को रौंदकर फरार हुए कार सवार, लोगों ने एनएच पर आगजनी कर किया चक्का जाम

Mon, 08 Jun 2026 05:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित माधौल बाईपास एनएच पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने 60 वर्षीय ठेकेदार ज्योधि शाह को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।  
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के माधौल बाईपास एनएच के पास एक तेज रफ्तार कार ने अपार्टमेंट के काम को देखकर लौट रहे ठेकेदार को रौंद डाला। इस घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार चार लोग मौके से भाग गए। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी 60 वर्षीय ज्योधि शाह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आगजनी करते हुए एनएच को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


अपार्टमेंट का काम देखकर लौट रहे थे ठेकेदार
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बन रहे अपार्टमेंट का काम देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान वह एनएच पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस और ग्रामीणों के माध्यम से परिजनों को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

लगातार हादसों से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस इलाके में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं और प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। सड़क दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे बाईपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जमालपुर में अपराधी बेलगाम! अपर थानाध्यक्ष के घर में चोरी; आखिर कौन है जिम्मेदार?
विज्ञापन


पुलिस ने समझाकर हटवाया जाम
पूरे मामले में सदर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया तथा यातायात को सामान्य कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें