फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कांटी में कॉन्ट्रैक्टर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Tue, 10 Mar 2026 02:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्टर मूंटून सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कॉन्ट्रैक्टर संदिग्ध मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक कॉन्ट्रैक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में हंगामा मच गया। हत्या की आशंका जताते हुए आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


दरभंगा से एंबुलेंस से लाया गया था शव
मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव निवासी 55 वर्षीय मूंटून सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह दरभंगा में कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते थे। मंगलवार को उन्हें एंबुलेंस से गांव लाया गया और शव को घर के पास छोड़कर लोग चले गए।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों का आरोप है कि मूंटून सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उनकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि शव पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं, जिससे साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सहरसा में BA के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, खिड़की से झांकते ही उड़े मकान मालिक के होश
विज्ञापन


आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें