फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ‘यह बिहार को कलंकित करने वाली त्रासदी’, सकरा की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश का हमला

Tue, 16 Dec 2025 09:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सकरा में हुई पारिवारिक मौतों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार को कलंकित करने वाली घटना बताया। उन्होंने इसे सरकार की विफलता, गरीबी और कर्ज का परिणाम बताते हुए सर्वे कराने और जनता के बीच जाने की बात कही।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राजेश राम ने सकरा की घटना को बिहार को कलंकित करने वाला बताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्ररलिया गांव में हाल ही में घटी घटना को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गांव पहुंचकर उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत बिहार को कलंकित करने वाली घटना है और यह सीधे तौर पर राज्य सरकार की विफलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।

विज्ञापन

 
आर्थिक तंगी और कर्ज को बताया मौत की वजह
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में यदि कोई परिवार आर्थिक तंगी, भूख और कर्ज के बोझ के कारण मौत के मुंह में चला जाता है, तो यह बेहद पीड़ादायक और अपमानजनक स्थिति है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की जान बच पाई। उनके अनुसार यह घटना सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

 
भुखमरी और गरीबी को बताया आज भी बड़ी समस्या
राजेश कुमार राम ने कहा कि आज भी बिहार के कई गरीब परिवारों को दो वक्त के भोजन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। लोग मजबूरी में कर्ज लेते हैं, लेकिन आर्थिक हालात इतने खराब हैं कि वे उसे चुकाने में असमर्थ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना साबित करती है कि बिहार आज भी पिछड़ेपन से बाहर नहीं निकल पाया है और आजादी के बाद भी हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar : बिहार के सीएम नीतीश कुमार का वीडियो वायरल; नितिन नवीन को बताया था सफल होने का रास्ता!
 
सरकार की योजनाओं पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सात निश्चय योजना पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के लिए लिए गए कर्ज को छात्र-छात्राएं चुका नहीं पा रहे हैं और मजबूरी में पढ़ाई छोड़ने की स्थिति पैदा हो रही है। उनके अनुसार सरकार की अधिकांश योजनाएं जमीनी स्तर पर असर दिखाने में नाकाम रही हैं।
विज्ञापन

 
सर्वे कराने और जरूरतमंदों की पहचान की मांग
राजेश कुमार राम ने मांग की कि सरकार एक व्यापक सर्वे कराए, ताकि यह पता चल सके कि राज्य में कितने परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को चिन्हित कर समय रहते मदद पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सरकार के लिए चुनौतियों से भरा है और इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि शासन व्यवस्था को आत्ममंथन करने की जरूरत है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें