फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में 15 अक्तूबर को मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, तैयारियां तेज

Tue, 13 Oct 2026 11:09 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में लेदर और फुटवियर उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। मोतीपुर के महवल स्थित मेगा लेदर फुटवियर एंड एसेसरीज पार्क का उद्घाटन 15 अक्तूबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन निर्माण कार्य, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।
 
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में नवनिर्मित मेगा लेदर फुटवियर एंड एसेसरीज पार्क का उद्घाटन 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। करीब 62 एकड़ में विकसित इस औद्योगिक पार्क में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, पावर सब-स्टेशन और प्लग एंड प्ले शेड जैसी सुविधाएं तैयार की गई हैं। प्रशासन उद्घाटन से पहले व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने अधिकारियों के साथ बियाडा परिसर में विकसित हो रहे औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

इससे पहले बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी पार्क की तैयारियों का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल उद्घाटन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


62 एकड़ में विकसित हुआ मेगा लेदर पार्क
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड के महवल स्थित बियाडा परिसर में करीब 62 एकड़ जमीन पर इस पार्क को विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य बिहार में लेदर, फुटवियर और एसेसरीज उद्योग को बढ़ावा देना तथा उद्यमियों को औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

पार्क को दो कैंपस में विकसित किया गया है। यहां आंतरिक सड़कें, नाले, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, वे-ब्रिज और पावर सब-स्टेशन जैसी सुविधाएं तैयार की गई हैं। इन व्यवस्थाओं से औद्योगिक इकाइयों के संचालन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

प्लग एंड प्ले शेड से निवेशकों को मिलेगी सुविधा
पार्क के पहले कैंपस में प्रशासनिक भवन, मानव संसाधन विकास भवन, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भवन और तीन प्लग एंड प्ले शेड बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य निवेशकों को तैयार औद्योगिक ढांचा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कारोबार शुरू करने के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने में कम परेशानी हो।

रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल सकती है मजबूती
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि महवल में मेगा लेदर पार्क का विकास औद्योगिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे लेदर और फुटवियर से जुड़े विभिन्न कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही, निवेश बढ़ने पर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी की गई है। अब सभी की नजर 15 अक्तूबर को होने वाले उद्घाटन पर है। पार्क के शुरू होने के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि यहां कितनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित होती हैं और निवेश व रोजगार के कितने अवसर विकसित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें