फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में चमकेगा लेदर उद्योग, 62 एकड़ में तैयार पार्क का सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

Thu, 15 Oct 2026 03:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 62 एकड़ में फैले मेगा फुटवेयर एंड एसेसरीज पार्क का उद्घाटन किया। यहां पांच लेदर फैक्ट्रियां शुरू होने और करीब 2,100 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर को बड़ी सौगात: मेगा लेदर पार्क शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड के महवल औद्योगिक क्षेत्र में बनकर तैयार मेगा फुटवेयर एंड एसेसरीज पार्क का उद्घाटन गुरुवार, 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। करीब 62 एकड़ में फैले इस लेदर पार्क में पांच लेदर फैक्ट्रियों के शुरू होने और लगभग 2,100 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री और कई विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पांच किलोमीटर के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

गौरतलब है कि बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के माध्यम से तैयार यह पार्क राज्य में लेदर इंडस्ट्री और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां उद्यमियों को उद्योग शुरू करने के लिए कई आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस पार्क में जी-प्लस-2 फ्लोर वाले प्लग एंड प्ले शेड की सुविधा दी गई है। इससे उद्यमियों को तैयार बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल कर अपना कारोबार शुरू करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, कॉमन फैसिलिटी सेंटर में करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की मशीनें लगाई गई हैं। छोटे उद्यमी भी अपनी उत्पादन संबंधी जरूरतों के अनुसार इन मशीनों का उपयोग कर सकेंगे। आसपास के जिलों के लोगों को भी इस पार्क में रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। इस तरह मुजफ्फरपुर को एक बड़ी औद्योगिक सौगात मिली है।

ये भी पढ़ें- राघोपुर नाव हादसा: 13 बच्चों के शव गंगा में क्यों विसर्जित किए गए? जानिए पीढ़ियों पुरानी परंपरा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद, वैशाली की सांसद वीणा देवी सहित जिले के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और उनके साथ आए नेताओं ने मेगा फुटवेयर एंड एसेसरीज पार्क का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें