फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार बोलेर ने ली मासूम की जान, भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Thu, 05 Mar 2026 08:59 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
सड़क दुर्धटना में मासूम की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चा सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर
घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतपट्टी माधोपुर हजारी गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान सत्यम उर्फ ऋषभ (उम्र 6 वर्ष), पिता विपिन बैठा, निवासी साहेबगंज के रूप में हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बच्चा खेल रहा था और इसी दौरान सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने चालक को पीटा
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके से भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को ग्रामीणों के चंगुल से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी साहेबगंज में भर्ती कराया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे या कराने जाएंगे? बिहार छोड़ा तो क्या होगा आगे
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पूरे मामले में साहेबगंज थाना पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। घटना के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने बीच-बचाव कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें