फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेसारी लाल यादव के शो में बवाल! बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज, भगदड़ और हंगामे से मचा हड़कंप

Thu, 02 Apr 2026 11:23 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के गरहा में आयोजित पशु मेले में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान बेकाबू भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। 
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद खेसारी लाल यादव को कार्यक्रम बीच में छोड़कर स्टेज से निकलना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व मंत्री ने किया था कार्यक्रम का आयोजन
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भाजपा के पूर्व मंत्री रामसूरत राय द्वारा आयोजित पशु मेले में बुधवार देर शाम यह घटना हुई। जिले के गरहा थाना क्षेत्र में चल रहे इस मेले में खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित था, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी थी।

कार्यक्रम शुरू होती ही भीड़ हुई बेकाबू
जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ और उत्साह बढ़ा, भीड़ बेकाबू हो गई और स्थिति अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन


नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कई लोग मैदान में गिर पड़े और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने या हताहत होने की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: शपथ ग्रहण की तारीख आई सामने, बिहार से दिल्ली रवाना होने पर आया अपडेट
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर लगातार उठ रहे सवाल
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस भीड़ को नियंत्रित करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि इस मेले में अव्यवस्था का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा डांसरों के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया था, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें