फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की करें अराधना, मां की कृपा से दुख होता है दूर

Wed, 25 Mar 2026 10:48 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के सप्तमी पर मुजफ्फरपुर के मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता से सुख, शांति और रोग-नाश की कामना की।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि मां कालरात्रि पूजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्रि पर्व के सातवें दिन यानी सप्तमी को मां कालरात्रि की पूजा का विशेष विधान है। मां कालरात्रि अपने सभी भक्तों के भय, नकारात्मकता और रोगों का नाश करती हैं तथा उन्हें शांति, सुख और समृद्धि प्रदान करती हैं। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और श्रद्धालु माता के दर्शन, पूजन और अनुष्ठान में लीन हैं। चारों ओर मां के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

चार भुजाओं वाली हैं मां कालरात्रि

विज्ञापन

आपको बता दें कि नवदुर्गा के रूप में मां कालरात्रि चार भुजाओं वाली हैं और वर तथा अभय मुद्रा में भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। वह अपने भक्तों को सभी बाधाओं और चिंताओं से मुक्त करती हैं। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार यह दिन साधना, तंत्र-मंत्र और आध्यात्मिक उन्नति के लिए विशेष माना जाता है, इसलिए इस दिन की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है।

रक्तबीज का मां ने किया अंत
हिंदू पुराणों के अनुसार, जब असुर रक्तबीज का आतंक बढ़ गया था, तब मानवों की रक्षा के लिए देवी दुर्गा ने अपने तेज से मां कालरात्रि को प्रकट किया। माता का वर्ण घोर अंधकार के समान काला है और उनके बिखरे केश उनके उग्र स्वरूप को दर्शाते हैं। उनके गले में विद्युत के समान चमकने वाली माला और तीन नेत्र, जो ब्रह्मांड के समान गोल हैं, उनके दिव्य तेज को प्रकट करते हैं। साथ ही उनके श्वास से अग्नि की ज्वालाएं निकलती हैं और गर्दभ उनका वाहन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार का अनोखा सूर्य मंदिर: मन्नत पूरी होते ही छठ व्रत करने पहुंचते हैं श्रद्धालु
विज्ञापन


माता चामुंडा देवी मंदिर में उमड़ जनसैलाब
मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड क्षेत्र स्थित चर्चित माता चामुंडा देवी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भक्त माता की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। नवरात्रि के सातवें दिन भक्त सच्चे मन से पूजा, प्रार्थना और अनुष्ठान कर रहे हैं। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, आज के दिन माता का दर्शन-पूजन करने से भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है। मां अपने इस स्वरूप में भक्तों की सभी चिंताओं, परेशानियों और व्याधियों को दूर कर उन्हें सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें