फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा NH-27 पर दर्दनाक हादसा: रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे मां-बेटे की कार 15 फीट के गड्ढे में गिरी, दोनों की मौत

Sat, 29 Aug 2026 10:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में शनिवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। पटना से रक्षाबंधन मनाकर दरभंगा लौट रहे मां-बेटे की कार अनियंत्रित होकर एनएच की रेलिंग तोड़ते हुए पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल की तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। पटना में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर दरभंगा लौट रहे मां-बेटे की कार अनियंत्रित होकर एनएच की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 62 वर्षीय महिला मधु श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा पुनीत स्पर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बेटे की भी मौत हो गई।

घटना शनिवार शाम बेनीबाद थाना क्षेत्र में छामा ढाबा के पास ठीकापाही पुलिया के समीप हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर मां-बेटे को बाहर निकाला और तत्काल गायघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मधु श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पुनीत स्पर्श को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

रेलिंग तोड़कर पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रही थी। एनएच पर वाहनों की कतार लगी हुई थी। इसी दौरान आगे निकलने के प्रयास में कार डिवाइडर की ओर चली गई। कम जगह होने के कारण चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वाहन एनएच की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, पानी में डूबी कार में दम घुटने के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई थी।

ये भी पढ़ें- सफर होगा सरल: 67 पिलरों पर टिका 9.76 किमी लंबा महासेतु, पटना-उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाया

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर बाहर निकलवाया और एनएच पर यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही।बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक कार अनियंत्रित होकर एनएच की रेलिंग तोड़ते हुए पानी से भरे गड्ढे में गिर गई थी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच पर जाम लगा था। क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकलवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटनाग्रस्त कार।

सड़क हादसा के दौरान की तस्वीर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें