फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम; ड्रोन और CCTV से रखी जाएगी नजर

Sat, 25 Jul 2026 09:24 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार बंद के मद्देनजर मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी के साथ 15 QRT टीमों की तैनाती की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
बिहार बंद को लेकर चप्पे चप्पे पर पहरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में शनिवार को प्रस्तावित बिहार बंद को लेकर जिला पुलिस ने विशेष तैयारी की है। छात्र संगठनों और सीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसे देखते हुए पूरे शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में तोड़फोड़, हिंसा या कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शहर और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की कई कंपनियों को भी तैनात किया गया है।

पूरे शहर पर सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी नजर
एसएसपी ने बताया कि पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर आसमान से भी नजर रखी जा सके। शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें, हिंसा हुई तो होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि सभी संगठनों को लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की पूरी स्वतंत्रता है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति या समूह हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर आम लोगों की सुरक्षा और सार्वजनिक संपत्ति से समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  प्रदर्शन में बांस का डंडा लेकर दौड़ीं डिप्टी मेयर नाजिया हसन, दर्ज हुई FIR; 33 प्रदर्शनकारी पहुंचे जेल

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
मुजफ्फरपुर पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम हुई घटनाओं के बाद समाहरणालय परिसर और अन्य स्थानों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और भ्रामक बयान प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक इस मामले में आठ लोगों की पहचान की जा चुकी है और उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से होगी हर गतिविधि की निगरानी
एसएसपी ने बताया कि विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत 15 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात की गई हैं। इसके अलावा अन्य जिलों और पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कंट्रोल रूम के माध्यम से हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें