फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ‘ऐसा चुनाव जिंदगी में नहीं देखा’, बंगाल चुनाव को लेकर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

Fri, 08 May 2026 07:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर पहुंचे एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम ने बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही बच्ची की मौत मामले में पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बंगाल चुनाव को लेकर कसा तंज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम यानी (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दबाव की राजनीति के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। साथ ही कहा कि बंगाल चुनाव ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर पहुंचे अख्तरूल इमाम ने विभिन्न नेताओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक बच्ची की मौत के मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया।

बंगाल चुनाव ने लोकतंत्र पर खड़े किए सवाल
अख्तरूल इमाम ने कहा कि देश में अब तक कई चुनाव हुए हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल का चुनाव अलग तरह का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और सरकार बनी, इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन चुनाव के दौरान जिस तरह का माहौल बनाया गया, उसने लोकतंत्र को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग और प्रशासनिक तंत्र के जरिए दबाव बनाकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा- अपनी जिंदगी में हमने इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक संकेत नहीं है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: पूजा करने गई नाबालिग से छेड़खानी, चाचा ने किया विरोध तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से किया लहूलुहान
विज्ञापन


बच्ची की मौत मामले में पुलिस पर उठाए सवाल
मुजफ्फरपुर में बच्ची की मौत के मामले को लेकर भी एआईएमआईएम नेता ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मामले में जिस तरह की लापरवाही बरती गई, वह चिंताजनक है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इस तरह की राजनीति का जवाब देगी और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें