फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बागमती, 150 से ज्यादा घर पानी से घिरे

Sun, 27 Sep 2026 05:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में लगातार बारिश के बाद बागमती नदी उफान पर है और खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। कटरा और औराई प्रखंड में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। कटरा की कई पंचायतों में पानी फैलने से 150 से अधिक घर प्रभावित बताए जा रहे हैं और कई इलाकों में आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
बागमती नदी उफान पर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान के कारण हुई बारिश से मुजफ्फरपुर जिले में कहर देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश के कारण जिले से होकर गुजरने वाली बागमती नदी उफान पर है। बागमती नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण जिले के औराई और कटरा प्रखंड में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है।

जिले के कटरा प्रखंड में बागमती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण नदी का पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैल रहा है। कटरा प्रखंड क्षेत्र के बकुची पीपापुल के दोनों तरफ बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

विज्ञापन


वहीं, प्रखंड क्षेत्र की बर्री पंचायत में कई घर पानी से घिर चुके हैं, जबकि कई जगहों पर घर और आंगन में पानी प्रवेश कर गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड की बसघट्टा और बर्री पंचायत में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण इलाकों में आने-जाने के रास्ते पानी में डूब चुके हैं। कई परिवार बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षित स्थान तक पहुंचने और जरूरी सामान बचाने की है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब नाव ही लोगों का सहारा बनी हुई है। ग्रामीण नाव के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रहे हैं।

कई परिवारों का चूल्हा-चौका भी इसी मुश्किल परिस्थिति में चल रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोग अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दोस्तों के साथ फिल्म देखने निकला 16 वर्षीय किशोर, दो दिन बाद बूढ़ी गंडक में मिला शव; हत्या का आरोप

अचानक बाढ़ जैसी स्थिति के बाद ग्रामीणों का कहना है कि बागमती नदी में पानी का बहाव काफी तेज है और करीब 150 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अचानक खतरनाक हुई स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन शुरू करने की मांग की जा रही है, ताकि लोगों को कम से कम भोजन की परेशानी न हो।

फिलहाल बागमती के बढ़ते जलस्तर ने कटरा के कई इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है और बारिश की संभावना जताई है।

बागमती नदी का कहर

 

बागमती नदी का पानी गांव के रिहासी क्षेत्रों में घुसा।

 

जलभरवा से जन-जीवन हो रहा प्रभावित।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें