फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कारगिल वीर के बेटे ने बढ़ाया बिहार का मान; मुजफ्फरपुर के आयुष झा बने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

Mon, 15 Jun 2026 09:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के रहने वाले आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके सेवानिवृत्त सैनिक रंधीर झा के पुत्र आयुष ने एनडीए परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया।  
विज्ञापन
आयुष झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं। आयुष ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है, जिसके बाद पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


छोटे से गांव से उड़ान 
आयुष झा जिले के गायघाट प्रखंड के जहांगीरपुर गांव के रहने वाले हैं। हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परेड के दौरान देशभर से चयनित युवा अधिकारियों ने भारतीय सशस्त्र बलों में अपनी नई जिम्मेदारियों की शुरुआत की। आयुष ने कहा कि देश की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

पिता की वर्दी से मिली प्रेरणा
देश सेवा का जज्बा आयुष को अपने परिवार से विरासत में मिला है। वह ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जहां देश सेवा एक परंपरा रही है। उनके पिता रंधीर झा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और कारगिल युद्ध के दौरान भी देश की सेवा कर चुके हैं। बचपन से ही आयुष अपने पिता की वर्दी और सैन्य जीवन से प्रभावित रहे। उन्होंने कम उम्र में ही सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का लक्ष्य तय कर लिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मजदूर के बेटे का कमाल, इटली में देश का परचम लहराएंगे एहतेशाम रिजवी, देश के चार छात्रों को भी मिला मौका
विज्ञापन


आर्मी स्कूल से NDA तक का सफर
आपको बता दें कि आयुष झा ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर वर्ष 2022 में उन्होंने एनडीए परीक्षा पास की। इसके बाद भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का उनका सपना साकार हुआ। आयुष की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और क्षेत्र के लोग उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें